
रूस द्वारा यूक्रेन पर आज हमलो का 32वां दिन
रूसी हमलों में अब तक यूक्रेन के इतने मासूमो की गई जान
लवीव और मारियूपोल शहरोंं पर भयंकर बमबारी जारी
चंडीगढ़, 27 मार्च (विश्ववार्ता) रूस यूक्रेन जंग का आज 32 वां दिन है। रूस की ओर से यूक्रेन के कई बड़े शहरों पर हमला जारी है। तबाह हो चुके यूक्रेन के कई शहरों पर रूस ने नियंत्रण कर लिया है। जंग के 32वें दिन लवीव और मारियूपोल पर रूसी रॉकेटों से जबरदस्त हमला बोला गया है। ऐसे में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का कहना है कि, अब मारियूपोल को रूसी हमलों से बचा पाना संभव नहीं है। इससे पहले रूस का बयान आया था कि, उसने यूक्रेन में युद्ध के पहले चरण को पूरा कर लिया है। अब वह दूसरे चरण की ओर आगे बढ़ेंगे।





















