
हरियाणा मे 4 दिन में 1 लाख से ज्यादा लोग आप से जुड़े: हरियाणा प्रभारी
कहा हरियाणा मे आज चुनाव होते है तो आप को 90 सीट आ रही है
पढिये और क्या कहा
चंडीगढ़, 27 मार्च (विश्ववार्ता) पंजाब मे आम आदमी पार्टी द्वारा विधानसभा चुनावो मे प्रचंड जीत के बाद पडोसी राज्य हरियाणा मे आप से लोगो को जोडने का अभियान शुरू हो गया है। हरियाणा प्रभारी सांसद सुशील गुप्ता ने टवीट करते हुए लिखा है कि चार दिन में एक लाख से ज्यादा लोग आम आदमी पार्टी से जुड़े। 40 विधायक- सांसद आम आदमी पार्टी के संपर्क में हैं।
हरियाणा में आज चुनाव हो तो 90 में से 80 सीट आम आदमी पार्टी की आ रही हैं। पार्टी की गतिविधियों ने हरियाणा में भाजपा- जजपा और कांग्रेस की चिंताएं बढ़ा दी हैं। पार्टी पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि 40 पूर्व एमएलए उनके संपर्क में हैं और उनके आवेदनों की जांच के बाद ही उन्हें पार्टी में शामिल किया जाएगा।






















