खालसा कालेज इंजीनियरिंग ने विश्व जल दिवस को समर्पित सेमिनार करवाया
अमृतसर ,25 मार्च(विश्व वार्ता)खालसा कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड टैक्नोलोजी रंजीत एवेन्यू ने दिनोंदिन कम हो रहे भूमिगत पानी के स्तर संबंधी आम लोगों को जागरूक करने के लिए भूमिगत पानी अदृश्य व दृश्य विषय पर विश्व जल दिवस को समर्पित सेमिनार करवाया गया।
कालेज डायरेक्टर डा. मंजू बाला के सहयोग से बनाए इस सेमिनार में विद्यार्थियों ने रंजीत एवेन्यू के अलग अलग ब्लाकों में पूरे जोश व उत्साह से पानी की महत्ता के बारे जागरूक रैली निकाली गई। इस अवसर पर डा. बाला ने कहा कि इस रैली का मकसद असल में समाज को पानी के चल रहे संकट के बारे जागरूक करना था। उन्होंने कहा कि पानी की संभाल के लिए लोगों को जागरूक करना तथा उनका इस संबंधी अब जागरूक होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि पानी की एक-एक बूंद की अनावश्यक प्रयोग, शोषण व बर्बादी को रोकना हम सभी के संयुक्त प्रयास से ही संभव हो सकता है। हमें याद रखना चाहिए कि पानी एक ऐसी चीज है जो इस पूरे ब्रह्माण्ड पर समूह जीवों के लिए जीवन को परिभाषित करती है। इस अवसर पर कालेज विद्यार्थियों ने पोस्टर व रैली के माध्यम से अपने विचार सभी के समक्ष पेश किए।

इस दौरान खालसा कालेज गवर्निंग कौंसिल के आनरेरी सचिव राजिंदर मोहन सिंह छीना ने समारोह के संचालक व कोआरडीनेटर डा. रिपिन कोहली के प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवाओं को ऐसी जागरूकता रैलियां व समागम भविष्य में जारी रखने चाहिए। ताकि आने वाले संकट से चौकस रहे तथा इस संबंधी ठाेस प्रयास कर सके। इस अवसर पर अन्य के अलावा डा. महिंदर संगीता, इंजीनियर बिक्रमजीत सिंह, डा. रिपिन कोहली, सी प्रशांत, तारिक अहमद व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद थे।























