
हरियाणा के रोहतक में किसान आज लघु सचिवालय का करेंगे घेराव
किसानों पर कार्रवाई का सिलसिला अब भी जारी-संयुक्त किसान मोर्चा
चंडीगढ़, 21 मार्च (विश्व वार्ता) हरियाणा के रोहतक में किसान आज लघु सचिवालय का घेराव करेंगे। किसानों का कहना है कि उनके लंबित मुद्दों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही। सभी जिलों में प्रदर्शन किया जाएगा।
संयुक्त किसान मोर्चा रोहतक के सुमित सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन के समय किसानों की जो मांगें थीं, सरकार ने वह अब तक पूरी नहीं की हैं। वहीं किसानों पर कार्रवाई का सिलसिला अब भी जारी है। किसान आंदोलन के अगले चरण से सरकार को जवाब देने का काम किया जाएगा।






















