
राज्यसभा के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन
चंडीगढ़, 21 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव के बाद अब राज्य में राज्यसभा चुनाव हो रहे हैं. जिसके लिए 14 मार्च से शुरू हुए नामांकन का दौर आज 21 मार्च को समाप्त होगा, यानी राज्यसभा की 5 खाली सीटों के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है. 22 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 24 मार्च है। चुनाव 31 मार्च को होंगे। बता दें कि राज्यसभा के सदस्यों का चुनाव विधायक करते हैं। पंजाब में कुल सात सीटें हैं, जिनमें से केवल पांच सीटों पर चुनाव होना है।





















