मुख्यमंत्री कार्यालय से महाराजा रणजीत सिंह की तस्वीर हटाने की खबर निकली झूठी-पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 17 मार्च (विश्व वार्ता) शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह को मुख्यमंत्री कार्यालय से हटाने के बारे में चल रही सोशल मीडिया रिपोर्टों के आधार पर विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा दिए गए बयानों को उस समय विराम लग गया जब पत्रकारों की एक टीम सिविल सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंची तो उन्होंने देखा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं और वहां महाराजा रणजीत सिंह की एक तस्वीर लगी हुई है, जो कई सालों से वही लगी हुई थी।






















