
भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के नियमों में बदलाव का विपक्षी पार्टियों ने किया कड़ा विरोध
विधानसभा अध्यक्ष राणा केपी भी धरने में हुए शामिल
चंडीगढ़, 28 फरवरी (विश्व वार्ता) केंद्र सरकार द्वारा भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के नियमों में बदलाव के बाद विपक्षी पार्टियों ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता राणा केपी ने भी नंगल में बीबीएमबी के मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया। उन्होंने यह भी कहा कि वह इस मुद्दे को राज्यपाल के समक्ष उठाएंगे।





















