
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट मुश्किलें बढी
19 अप्रैल को बठिंडा कोर्ट में पेश होने के आदेश जारी
चंडीगढ़, 22 फरवरी (विश्व वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट अपनी बेबाक बयानो द्वारा लगातार मीडिया प्लेटफार्म पर छाई रहती है। लेकिन इन्ही के कारण अभिनेत्री को कई बार मुसीबतों का सामना करना पडा है। अब खबर आ रही है कि उन्हें 19 अप्रैल को बठिंडा कोर्ट में पेश होने को कहा गया है। कंगना ने बुजुर्ग महिला को 100-100 रुपए लेकर धरने में शामिल होने वाली औरत कहा था। जिसके खिलाफ महिला ने कोर्ट में केस दायर कर दिया था। बठिंडा के गांव बहादुरगढ़ जंडिया की रहने वाली 87 वर्षीय महिला किसान महिंदर कौर को लेकर कंगना ने ट्वीट किया था। जिसके बाद महिंदर कौर ने बठिंडा कोर्ट में मानहानि का केस कर दिया।





















