
कर्नाटका से चले हिजाब विवाद ने अब पंजाब की धरती पर भी मारी एंट्री
कल लुधियाना मे होगा विशाल हिजाब मार्च
चंडीगढ 11 फरवरी (विश्ववार्ता) कर्नाटक के एक कॉलेज में पढऩे वाली मुस्लिम छात्राओं के हिजाब पहनने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब देश के कोने कोने मे गंूजने लगा है। इसी बीच पंजाब की धरती पर भी हिजाब विवाद ने दस्तक दे दी है। लुधियाना की जामा मस्जिद में शाही इमाम पंजाब मौलाना मुहम्मद उस्मान लुधियानवी ने कर्नाटक के एक कॉलेज में पढऩे वाली मुस्लिम छात्राओं के हिजाब पहनने को लेकर शुरू किए गए विरोध की कड़े शब्दों में निंदा की है। इस दौरान उन्होने ऐलान किया कि लुधियाना में विशाल हिजाब मार्च निकाला जाएगा























