शिरोमणी अकाली दल ने कैदियों की सजा के बारे केजरीवाल के झूठ को किया बेनकाब, भुल्लर के मामले में सजा समीक्षा बोर्ड तथा इसकी मीटिंग के विवरण किए जारी
केजरीवाल पंजाबियों को गुमराह करना बंद करे: सरदार हरचरन सिंह बैंस
नवजोत सिद्धू बताए कि उसने लोगों के मसलों का समाधान करने के लिए अपनी ताकत का इस्तेमाल क्यों नही किया
चंडीगढ़/31जनवरी( विश्व वार्ता )शिरोमणी अकाली दल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री तथा आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा प्रो. दविंदरपाल सिंह भुल्लर की रिहाई की प्रक्रिया के साथ कोई संबंध न होने के किए दावे पर बोल रहे झूठ को बेनकाब करते हुए सजा समीक्षा बोर्ड के मैंबरों तथा प्रो. भुल्लर के बारे हुई इसकी मीटिंग की कार्रवाई मीडिया में जारी की।
आज यहां पार्टी के मुख्य कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए अकाली दल के अध्यक्ष स. सुखबीर सिंह बादल के प्रमुख सलाहकार स. हरचरन सिंह बैंस ने बताया कि श्री केजरीवाल बार बार यह दावा करके पंजाबियों को मुर्ख बनाने की कोशिश कर रहे हैं कि उनका प्रो. भुल्लर की रिहाई के बारे फैसला लेने वाले सजा समीक्षा बोर्ड के साथ कोई संबंध नही है, जबकि असलियत यह है कि इस बोर्ड का चेयरमैन दिल्ली का गृहमंत्री सतेंद्र जैन है। उन्होने बताया कि बोर्ड के कुल 7 मैंबर हैं , जिनमें से 5 का सीधा संबंध केजरीवाल के साथ है। उन्होने बताया कि गृहमंत्री के अलावा गृह विभाग के प्रमुख सचिव श्री बी एस भल्ला, दिल्ली सरकार के डी.जी.पी जेलों, श्री संदीप गोयल दिल्ली सरकार के कानून तथा न्याय विभाग के प्रमुख मुख्यिा , संजय कुमार अग्रवाल तथा दिल्ली सरकार ने समाज भलाई विभाग के डॉयरेक्टर श्रीमती रशमी सिंह इसके मैंबर हैं। इसके अलावा बोर्ड के दो अन्य मैंबरों में दिल्ली के एडिशनल सैशन न्यायाधीश श्री सतीश कुमार तथा दिल्ली के पुलिस कमिशनर द्वारा नामजद डीसीपी श्री राजेश देव इसके मैंबर हैं।
स. बैंस ने बताया कि इस बोर्ड की 11 दिसबंर 2020 को दिल्ली सचिवालय में एक मीटिंग हुई थी, जिसमें प्रो. दविंदरपाल सिंह भुल्लर का मामले पर विचार किया गया था। उन्होने इस मीटिंग की कार्रवाई मीडिया को जारी करते हुए बताया कि कैसे बोर्ड ने प्रो. भुल्लर की रिहाई के लिए मंजूरी देने से साफ इंकार कर दिया , हालांकि मीटिंग में यह भी चर्चा हुई कि इस मीटिंग तक प्रो. भुल्लर 23 साल 9 महीने की सजा काट चुके हैं।
उन्होने कहा कि अब श्री केजरीवाल लोगों को जवाब दें कि वह बार बार लोगों को गुमराह करने की कोशिश क्यों कर रहे हैं, जबकि प्रो. भुल्लर की रिहाई का फैसला लेने वाले बोर्ड के चेयरमैन समेत 90 फीसदी से ज्यादा मैंबर श्री केजरीवाल के साथ सीधे तौर पर संबंध रखते हैं। उन्होने कहा कि प्रो. भुल्लर की रिहाई पंजाबियों के लिए एक बेहद संवेदनशील मामला है पर श्री केजरीवाल अपने स्वभाव के अनुसार चालाकी खेलते हुए झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करने में लगे हुए हैं ,जोकि बेहद शर्मनाक बात है।
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष श्री नवजोत सिद्धू की निंदा करते हुए कहा कि सिद्धू ने अपनी ताकत का इस्तेमाल कर रातो रात मुख्यमंत्री बदलवा दिया तथा इस्तीफे की धमकी देकर डी.जी.पी तथा एडवोकेट जनरल भी बदलवा दिया , पर जब अध्यापकों को नियमित करवाने की बारी आई यां जरूरतमंदों की सहायता करने का समय आया तो सिद्धू ने चुप हो गए तथा यह कहने लगे कि उनके पास ताकत नही है। उन्होने कहा कि सच्चाई यह है कि श्री सिद्धू सिर्फ अपने राजनीतिक लाभ लेने के लिए ताकत का इस्तेमाल करते हैं , लोगों की भलाई से उनका कोई सरोकार नही है।






















