कैप्टन संदीप संधू ने दाखा से किया नामांकन पत्र दाखिल

लुधियाना, 27 जनवरी: दाखा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार कैप्टन संदीप सिंह संधू ने 20 फरवरी को होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
उनके साथ उनकी पत्नी श्रीमती पुनीता संधू भी थीं, जिन्होंने कवरिंग उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया।
नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले संधू ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका। उन्होंने एसडीएम कार्यालय में पर्चा दाखिल करने से पहले शहीदों को फूल भी भेंट किए।
बाद में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में संधू ने कहा कि वह दाखा विधानसभा क्षेत्र के लोगों की सेवा करने के लिए पार्टी द्वारा दिए गए एक अन्य अवसर के लिए वह धन्यवाद देते हैं। चाहे उन्हें लगभग 2 साल मिले, लेकिन दाखा के लोग जानते हैं कि उन्होंने उनके लिए कितनी ईमानदारी से काम किया है।
उन्होंने दाखा के लोगों पर भरोसा जताते हुए कहा कि वह इसे किसी से मुकाबला नहीं मानते। बल्कि उनका काम बोलता है, जो बोलता रहेगा। हालांकि अगले पांच वर्षों में, लोग खुद देखेंगे कि क्षेत्र कितना बदल गया है।
संधू ने कहा कि वह जल्द ही क्षेत्र के विकास के लिए वैज्ञानिक रूप से आधारित योजना लेकर आएंगे। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि वह झूठे वायदे व दावे नहीं करते व दाखा हल्के के लोगों से अधिक इसे कोई नहीं जानता।























