ओकरेज इंटरनेशनल स्कूल द्वारा वर्चुअल पी वाई पी प्रदर्शनी का आयोजन , छात्रों ने ऑनलाइन खूबसूरत मॉडल पेश किये
मोहाली, 15 जनवरी(विश्व वार्ता)ओकरेज इंटरनेशनल स्कूल द्वारा वर्चुअल पी वाई पी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। अलग अलग ख़ूबसूरत माडलों की बनाई इस आनलाइन प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने एक टीम की तरह एक तरफ़ जहाँ किसी महामारी के इंसानी अस्तित्व पर पडऩे वाले मानसिक, सेहत,आर्थिक और वित्तीय प्रभावों के प्रभाव को माडलों के द्वारा प्रदर्शित किया। वही कोविड समय दौरान आनलाइन प्रशिक्षण और डिजिटल सिटिजनशिप के प्रभावों को भी बाखूबी दिखाया। इस के इलावा विद्यार्थियों ने अंतरिक्ष में मानवीय अवशेष और औद्योगिक कबाड़ की सही संभाल सम्बन्धित भी जानकारी देते माडल भी इस प्रदर्शनी का हिस्सा रहे।

स्कूल के प्रिंसिपल रमनजीत घूमण ने अपने संबोधन में कहा कि छोटे छोटे छात्रों ने साबित कर दिया है कि कोई भी हालात उन की पढ़ाई पर रोक नहीं लगा सकते। इस दौरान विद्यार्थियों ने आनलाइन एक प्रदर्शनी लगाते हुए विश्व भर में आ रहे बदलाव और साइंस की दूसरी गतिविधियों की जानकारी बाखूबी तरीके के साथ माडलों के द्वारा दी। निश्चित रूप से ही बहुत छोटी उम्र ही समस्या को हल करने की रणनीती को अपनाने की सोच एक सकारतमक कदम है। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रदर्शनी ने प्रशिक्षण प्रक्रिया को ओर हुनर को और लैस किया है जिस के साथ आन लाईन शिक्षा के तजुर्बो में एक नया अध्याय जुड़ा है जो कि अकैडमिक शिक्षा से हट कर प्रैक्टिकल शिक्षा को दिखाता कदम है।























