
मराठी अभिनेत्री ईश्वरी देशपांडे का कार हादसे में निधन हो गया। पुणे की रहने वालीं ईश्वरी देशपांडे (25) अपने दोस्त शुभम (28) के साथ गोवा छुट्टियां मनाने पहुंची थीं। सोमवार की सुबह 5.30 बजे वह कार में मृत पाए गए।सोमवार की सुबह उनकी कार गोवा के अरपोरा इलाके में गहरे पानी में जा गिरी। पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने कार के अंदर से शव बरामद किया। शुरुआती जांच में पता चला है कि कार की रफ्तार तेज थी जिससे अनियंत्रित होकर पानी में जा गिरी।






















