
मुंबई. बिग बॉस 13 के विजेता और बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट पर कर दिया गया.नम आंखों से उनके परिवार और दोस्तों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। ओशिवारा श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। सिद्धार्थ की मां ने अपने जिगर के टुकड़े को कांपते हाथों से मुखाग्नि दी जिसे देखकर हर किसी का कलेजा फट गया। घाट पर एक्टर की मां की स्थिति देखकर हर किसी की आंख में आंसू आ गए. केवल 40 साल की उम्र में रीता शुक्ला के बेटे ने दुनिया को अलविदा कह दिया.. मुंबई पुलिस ने अंतिम संस्कार में भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने की कोशिश की. अंतिम संस्कार के समय बारिश भी हो रही है,





















