
मुंबई. पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ के विजेता की घोषणा की जा चुकी है. पवनदीप राजन ‘इंडियन आइडल 12’ के विजेता बने हैं. उत्तराखंड के रहने वाले पवनदीप राजन अच्छा गाते हैं. इतना ही नहीं वे कई म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स भी बजाते हैं. वे 2015 में टीवी शो द वाइस जीत चुके हैं. वे शो में अपनी सिंगिंग के साथ-साथ अरुणिता कांजीलाल के साथ अफेयर को लेकर भी चर्चा में थे. वे इंडियन आइडल 12 के खिताब के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे.





















