
केएल राहुल का शानदार शतक
नई दिल्ली. भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में जीत का आधार बना लिया है. भारतीय टीम ने लॉर्ड्स में खेले जा रहे टेस्ट मैच के पहले दिन 3 विकेट पर 276 रन बना लिए हैं. लार्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। रोहित शर्मा और केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 126 रन की साझेदारी कर टीम को दमदार शुरुआत दिलाई। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन 127 रन पर नाबाद खेली। जबकि रोहित 83 रन की पारी खेलकर वापस लौटे। कप्तान विराट कोहली ने 42 रन बनाए तो चेतेश्वर पुजारा महज 9 रन ही बना पाए।



















