
फुटबॉलर लियोनेल मेसीने बार्सिलोना क्लब छोड़ने के बाद फ्रांसीसी क्लब पेरिस सेंट जर्मेन के साथ दो साल का कॉन्ट्रेक्ट साइन कर लिया है. जल्द ही वे दूसरे क्लब की तरफ से खेलते नजर आएंगे. मेसी के पिता जॉर्ज ने इस बात की जानकारी स्पेनिश मीडिया को दी. लियोनेल मेसी ने 21 साल बाद अपने स्पेनिश क्लब बार्सिलोना को अलविदा कह दिया था. बार्सिलोना के खिलाड़ी के रूप में अपने अंतिम प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने के दौरान वह भावुक हो गए थे.




















