
नई दिल्ली.क्रिकेट से जुडी बडी खबर सामने आ रही है कि न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर क्रिस केर्न्स की हालत नाजुक है. उन्हें ऑस्ट्रेलिया के अस्पताल में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है.. उन पर मैच फिक्सिंग के भी आरोप लगे थे. केर्न्स फिलहाल, कैनबरा के अस्पताल में हैं. लेकिन उन्हें जल्द ही सिडनी शिफ्ट किया जाएगा. इस ऑलराउंडर ने इंग्लैंड के लिए 62 टेस्ट और 215 वनडे खेले हैं. उन्हें 2000 में विज्डन ने साल के 5 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक चुना है. उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर्स में गिना जाता था.




















