
टी-20 लीग का दूसरा चरण 19 सितंबर से दोबारा से शुरू हो रहा है। इससे पहले मई में इसका पहला चरण हुआ था, जिसे कोरोना महामारी की वजह से पूरा नहीं किया जा सका और स्थगित करना पड़ा था। भारत में हुए पहले चरण के आयोजन में कई खिलाड़ी कोरोना से संक्रमित हो गए थे। यही कारण है कि इस बार बीसीसीआई किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाह रही है और सुरक्षा नियमों में बड़ा बदलाव करने वाली है।



















