
, आखिरी दिन का खेल बारिश से धुला
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला ड्रॉ हो गया है। बारिश के कारण 5वें दिन एक भी गेंद का खेल नहीं हो सका। दिन में कई बार बारिश रुकी। कवर हटाकर मैच कराने की कोशिश हुई, भारत को मैच जीतने के लिए सिर्फ 157 रन बनाने थे और उसके 9 विकेट बाकी थे। सीरीज का दूसरा मैच 12 अगस्त से खेला जाएगा।



















