
क्लोजिंग सेरेमनी में पहलवान बजरंग पूनिया भारत का ध्वज लहराते नजर आए.
टोक्यो ओलंपिक खेलों का समापन रंगारंग कार्यक्रम के साथ रविवार को हुआ. दुनियाभर के खिलाड़ी अब तीन साल बाद फ्रांस की राजधानी पेरिस में जुटेंगे. क्लोजिंग सेरेमनी में पहलवान बजरंग पूनिया भारत का ध्वज लहराते नजर आए. भारत इस ओलंपिक 7 पदक के साथ 48वें स्थान पर रहा, जो उसका ओलंपिक इतिहास में सबसे शानदार प्रदर्शन रहा.




















