
रेसलर दीपक पूनिया के विदेशी कोच मोराड गेड्रोव को ओलिंपिक से बाहर कर दिया गया है। भारतीय फेडरेशन ने भी उन्हें टर्मिनेट कर दिया है। गेड्रोव पर आरोप है कि ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में दीपक की हार के बाद वे रेफरी रूम में गए और मुकाबले में निर्णय करने वाले रेफरी पर हमला कर दिया।



















