
भारत के स्टार रेसलर बजरंग पुनिया सेमीफाइनल मुकाबला हार गए हैं. इसी के साथ वह गोल्ड और सिल्वर मेडल की रेस से बाहर हो गए हैं. तीन बार के वर्ल्ड चैम्पियन अज़रबैजान के हाजी एलियेव ने बजरंग को 12-5 से हराया. बजरंग के पास अब भी कांस्य पदक जीतने का मौका है.




















