
मुख्यमंत्री ने सोनीपत जिले के रवि दहिया को रजत पदक जीतने पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने की घोषणा, रवि दहिया को रजत पदक जीतने पर पुरस्कार स्वरूप मिलेगी 4 करोड़ रुपये की राशि
चंडीगढ़, 5 अगस्त- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने टोकियो ओलम्पिक में देश के लिए रजत पदक जीतने पर हरियाणा के बेटे रवि दहिया को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
रवि दहिया ने ओलंपिक में कुश्ती के मुकाबले में रजत पदक जीतकर देश और राज्य को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।
उनकी इस जीत पर मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि जिला सोनीपत के रहने वाले रवि दहिया को ओलम्पिक में रजत पदक जीतने पर 4 करोड़ रुपये की राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। साथ ही उन्हें क्लास -1 अधिकारी के पद पर नियुक्त किया जाएगा ।
इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने रवि दहिया को रियायती दरों पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का प्लॉट देने की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि रवि दहिया के गांव नाहरी में आधुनिक विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त रेसलिंग इंडोर स्टेडियम बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों द्वारा ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन करने पर सभी प्रदेशवासी को गर्व है।
Ind Vs NZ 1st Test: ਭਾਰਤ ਨੇ ਲਈ ਲੀਡ: ਕਪਤਾਨ ਗਿੱਲ ਸੈਂਕੜੇ ਤੋਂ ਖੁੰਝੇ
Ind Vs NZ 1st Test: ਭਾਰਤ ਨੇ ਲਈ ਲੀਡ: ਕਪਤਾਨ ਗਿੱਲ ਸੈਂਕੜੇ ਤੋਂ ਖੁੰਝੇ - ਵੈਲਿੰਗਟਨ ਟੈਸਟ ਦੇ ਤੀਜੇ ਦਿਨ...




















