
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के लिए इतिहास दोहराने का मौका
भारतीय पुरुष हॉकी टीम आज सेमीफाइनल में विश्व चैंपियन बेल्जियम को हराकर फाइनल में जगह बनाने के लक्ष्य के साथ उतरेगी। अगर आज हॉकी टीम जीत जाती है तो उसका फाइनल का टिकट पक्का हो जाएगा।
सेमीफाइनल मुकाबले के लिए भारतीय एकादश का ऐलान हो गया है। मनप्रीत सिंह की अगुवाई में टीम इतिहास दोहराने को तैयार है।
भारत बनाम बेल्जियम, पुरुष हॉकी सेमीफाइनल, सुबह सात बजे।




















