
आज सबसे पहले सोनम मलिक उतरेंगी रिंग में
भारतीय पहलवानों से इस बार टोक्यो में कई पदकों की उम्मीद है। सबसे पहले सोनम मलिक रिंग में उतरेंगी। अपने वजन में विश्व के नंबर वन पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फौगाट के अलावा अंशु मलिक, सोनम मलिक व रवि दहिया पर भी सबकी नजरें टिकी रहेंगी।



















