
हॉकी में ब्रिटेन को हराकर भारत सेमीफाइनल में
49 साल बाद ओलिंपिक सेमीफाइनल में भारत
भारतीय पुरुष हॉकी टीम 49 साल बाद ओलिंपिक सेमीफाइनल में पहुंच गई है। क्वार्टर फाइनल में भारत ने ब्रिटेन को 3-1 से हराया। टीम इंडिया के लिए दिलप्रीत सिंह ने 7वें, गुरजंत सिंह ने 16वें और हार्दिक सिंह ने 57वें मिनट में गोल दागा। सेमीफाइनल में टीम इंडिया का सामना 3 अगस्त को बेल्जियम से होगा। दूसरा सेमीफाइनल इसी दिन ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी के बीच खेला जाएगा। टॉप-2 टीमें 5 अगस्त को फाइनल में भिड़ेंगी।



















