तलवंडी साबो पावर लिमिटेड (टीएसपीएल) TSPL यूनिट 3 का संचालन हुआ शुरू

31 JULY (विश्ववार्ता )तलवंडी साबो पावर लिमिटेड (टीएसपीएल), पंजाब के सबसे बड़े थर्मल पावर प्लांट ने यूनिट 3 को सफलतापूर्वक ठीक कर उसका संचालन शुरू कर दिया है। इसके साथ ही संयंत्र की दो इकाइयों चल रही है।मार्च महीने में टी एस पी एल की यूनिट नंबर 3 में बड़ी तकनीकी गड़बड़ी पकड़ी गयी | तकनिकी खराबी को सही करने के लिए स्पेयर पार्ट्स और कंपोनेंट्स को चीन से तुरंत ऑर्डर किया गया था और पीएसपीसीएल के समर्थन से तेजी से डिलीवरी के लिए कस्टम क्लीयरेंस की मांग की गई, जिस काम में अन्यथा लगभग एक साल का समय लग सकता था। साथ ही साथ कोरिया, बीएचईएल, जीई और सीमेंस के उच्च योग्य इंजीनियरों की एक टीम ने घटकों के आने के कुछ दिनों के भीतर यूनिट को असेंबल करने और चालू करने के लिए दिन-रात काम किया जो अपने आप में एक सराहनीय उपलब्धि है।
इन कठिन समय में पीएसपीसीएल अधिकारियों के समर्थन और इंजीनियरों का आभार व्यक्त करते हुए, टीएसपीएल के सीईओ विकास शर्मा ने कहा, “मुझे यह पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है कि मार्च महीने से तकनिकी खराबी से रुकी हुई इकाई 3 को फिर से सफलता के साथ शुरू कर दिया गया है। हम पंजाब की प्रगति में भागीदार बनने के अपने मिशन के लिए प्रतिबद्ध हैं। मैं पीएसपीसीएल को उनके समर्थन और इंजीनियरों की टीम की निष्ठां और परिश्रम के लिए अपना आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने प्रतिबद्ध समय सीमा के भीतर यूनिट ३ की बहाली सुनिश्चित की | हम अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सचेत हैं, और मैं पंजाब के लोगों को आश्वस्त करता हूं कि हम आने वाले समय में सुचारू संचालन और निर्बाध बिजली उत्पादन सुनिश्चित करते रहेंगे ।





















