
भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 4-3 से हरा दिया है. भारत की तरफ वंदना कटारिया ने तीन और नेहा गोयल ने एक गोल दागा. भारतीय हॉकी टीम के अगले दौर में जाने की उम्मीदें अभी भी बची हुई है. ब्रिटेन अगर आयरलैंड को आज हरा देता है तो भारत क्वार्टर फाइनल में पहुंच जाएगा.




















