
चंडीगढ़. पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने घोषणा करते हुए कहा कि टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा ले रहे राज्य के हॉकी खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक जीतने पर 2.25 – 2.25 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. इससे पहले घोषणा की गई थी अगर टीम स्वर्ण पदक जीतती है तो टीम को 2.25 करोड़ इनाम के तौर पर मिलेंगे.सोढ़ी ने आधिकारिक बयान में कहा कि पंजाब के कुल 20 खिलाड़ियों में से 11 खिलाड़ी भारतीय हॉकी टीम के लिए टोक्यो ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं. पुरुष हॉकी टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है जहां उसका मुकाबला 1 अगस्त को ब्रिटेन से होगा. पुरुष टीम ने पांच में से चार लीग मैच जीतकर टोक्यो में क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर पदक जीतने की उम्मीद जगा दी है.




















