
टोक्यो ओलंपिक का चौथा दिन तीरंदाजी से लेकर निशानेबाजी तक, हर जगह भारत को निराशा हाथ लगी है।कोरिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को 6-0 से हरा दिया। इस हार के बाद भारत की पुरुष तीरंदाजी टीम इंवेट में चुनौती समाप्त हो गई। बैडमिंटन स्पर्धा के डबल्स मुकाबले में सात्विक रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा।भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी साई प्रणीत टोक्यो ओलंपिक से बाहर हो गए हैं।



















