
21 साल पहले साल 2000 सिडनी ओलिंपिक में भारत के लिए इकलौता मेडल जीतने वालीं वेटलिफ्टर कर्णम मल्लेश्वरी का मानना है टोक्यो ओलिंपिक में मीराबाई चानू के मेडल जीतने से कुश्ती और बॉक्सिंग के बाद अब वेटलिफ्टिंग के खेल में क्रांति होगी। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी इन दोनों खेलों के बारे में जानने लगी और इन खेलों में हिस्सा लेना शुरू किया। वैसे ही चानू के मेडल जीतने के बाद वेटलिफ्टिंग में भी क्रांति आएगी। वेटलिफ्टिंग के प्रति युवाओं में रुझान बढ़ेगा। बल्कि वेटलिफ्टिंग कल्चर डेवलप होगा।



















