
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की टीम इंडिया में वापसी
टीम इंडिया के लिए राहत की खबर है कि ऋषभ पंत की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आऩे के बाद वह भारतीय टीम में डरहम में शामिल होंगे। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने भरत अरुण, गेंदबाजी कोच, रिद्धिमान साहा और अभिमन्यु ईश्वरन दयानंद गरानी के संपर्क में आए थे जो उस समय होटल में थे। 14 जुलाई को जांच की गई जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद इन सभी चार लोगों को 10 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया जो लंदन के टीम होटल में अपने-अपने कमरों में रहे। पूरी भारतीय टीम उनके साथ दौरे पर आए परिवार के सदस्यों को इस महीने की शुरूआत में लंदन में कोविड-19 वैक्सीन की खुराक दी गई।




















