
टीम इंडिया को पहला झटका
अविष्का फर्नांडो और असलंका के अर्धशतक की बदौलत श्रीलंका ने 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 275 रन बनाए हैं. श्रीलंका की ओर से करुणारत्ने ने भी 33 गेंदों में 44 रन बनाए. उन्होंने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बटोरे. भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल ने 3-3 और दीपक चाहर ने 2 विकेट झटके. 28 के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा है. 3 ओवर के बाद इंडिया का स्कोर 28-1 है. धवन 13 रन पर खेल रहे हैं.



















