पंजाब में 2022 चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत लेकर आएगी: पवन गोयल

जैतो,19 जुलाई रघुनंदन (पराशर) पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पवन गोयल जैतो ने कहा कि पंजाब में 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी फिर से और मजबूत होकर पूर्ण बहुमत हासिल करके सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के पास चुनाव लडने के लिए कोई मुद्दा नहीं है जब कि कांग्रेस पार्टी विकास कार्य पर चुनाव लड़ेगी।जब उसने पूछा गया कि यह चुनाव पंजाब के पूर्व मंत्री व नए अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में लडा जाएगा तो उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस हाईकमान फैसला करेगा कि चुनाव किसके नेतृत्व में लडा जाएगा। नव- निर्वाचित कार्यकारी अध्यक्ष पवन गोयल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक बहुत बड़ी पार्टी है ।वह जो भी फैसला करती हैं बडा सोच समझकर ही करती हैं। जब उसने पूछा गया कि क्या पंजाब में कांग्रेस पार्टी में आपसी विरोध ठंडा पड़ जाएगा तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक परिवार है और हम सब परिवार के सदस्य हैं। परिवार में कुछ मतभेद हो जाते हैं लेकिन जल्दी ही वह मतभेद दूर हो जाते हैं। उन्हें बड़ी उम्मीद है कि यह मतभेद दूर हो जाएंगे। क्योंकि पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व 4 कार्यकारी अध्यक्ष हाईकमान ने बनाएं हैं। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कैप्टन अमरिंदर सिंह व सुनील जाखड़ आदि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी में हर छोटे-बड़े का सम्मान किया जाता हैं। पवन गोयल जैतो ने कहा कि मैंने कभी जिंदगी में कभी सोचा भी नहीं था कि कांग्रेस हाईकमान मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी देगी। उन्होंने कहा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वह उस पर तहेदिल से कार्य करेंगे ताकि पार्टी और मजबूत हो। पवन गोयल पंजाब के पूर्व मंत्री दिवंगत लाला भगवान दास गोयल के सबसे छोटे पुत्र हैं। ला कर चुके पवन गोयल आजकल जिला फरीदकोट प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन भी है। पवन गोयल का पावन धाम कांवड़ संघ जैतो में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पावन धाम कांवड़ संघ जैतो के अध्यक्ष मोहित मित्तल, नगर कौंसिल के अध्यक्ष सुरजीत सिंह बाबा, उपाध्यक्ष जीतू बांसल, गिरधारी लाल मलूका, जगदीश राय कपड़े वाले, मदन लाल बांसल वकील, बालमुकुंद बांसल, प्रवीण जिंदगी, सुरेंद्र कुमार छिंदी,गेजी अरोडा, सुरजीत अरोड़ा, गौरव लक्की गर्ग मन्नु गोयल, रमेश वर्मा, आदि उपस्थित थे।






















