
20 जुलाई को खेला जाएगा दूसरा मुकाबला
टीम इंडिया ने श्रीलंका दौरे पर जीत के साथ आगाज किया और पहले वनडे में श्रीलंका को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी. आर प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका ने पहले खेलते हुए 9 विकेट पर 262 रन बनाए. जवाब में टीम इंडिया ने लक्ष्य को 36.4 ओवर में तीन विकेट पर हासिल कर लिया. बतौर कप्तान शिखर धवन ने अपने पहले ही वनडे में 86 रन की नाबाद पारी खेली और जीत में अहम भूमिका निभाई. सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के इसी मैदान पर 20 जुलाई को खेला जाएगा. टीम इंडिया 2012 से वनडे में श्रीलंका से नहीं हारी है.



















