
पाकिस्तान ने पहले टी-20 मैच में इंग्लैंड को 31 रन से हरा दिया। कप्तान बाबर आजम और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के बीच पहले विकेट के लिए 150 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की बदौलत पाकिस्तान ने 6 विकेट खोकर 232 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम लियाम लिविंगस्टोन के शानदार शतक (43 गेंद पर 103 रन) के बावजूद 19.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 201 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।



















