
टी-20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी
भारत और पाकिस्तान को संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के एक ही ग्रुप में रखा गया है। दोनों टीमें 5 साल बाद टी-20 में आमने-सामने होंगी। इस साल दिवाली 4 नवंबर को है। इसी के आसपास यह मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच आखिरी टी-20 मुकाबला 19 मार्च 2016 को वर्ल्ड कप में ही हुआ था। तब भारत जीता था।
भारत का ग्रुप
भारत और पाकिस्तान को ग्रुप दो में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप विजेता न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के साथ रखा गया है। ग्रुप एक में गत चैम्पियन वेस्टइंडीज, पूर्व विजेता इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।
सुपर-12 की टीमें इस आधार पर तय
आईसीसी के अनुसार सुपर 12 के ग्रुप को 20 मार्च 2021 तक की टीम रैंकिंग के आधार पर चुना गया है। क्वॉलिफाइंग राउंड से प्रत्येक ग्रुप से दो-दो टीमें जुड़ेंगी। आठ टीमें पहले दौर के मुकाबले खेलेंगी जिसमें स्वत: क्वॉलिफाइ हुई श्रीलंका और बांग्लादेश शामिल हैं जबकि छह अन्य ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप क्वॉलिफायर 2019 से अपने स्थान पक्के किए। आयरलैंड, नीदरलैंड और नामीबिया ग्रुप ए में श्रीलंका के साथ होंगे जबकि ओमान, पीएनजी और स्कॉटलैंड ग्रुप बी में बांग्लादेश से भिड़ेंगे।



















