
75 की उम्र में ली आखिरी सांस
नेशनल फिल्म पुरस्कार विजेता सुरेखा सीकरी अब हमारे बीच नहीं रहीं. 75 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. सुरेखा लंबे समय से बीमार चल रही थीं, कार्डिएक अरेस्ट की वजह से उनका निधन हुआ. मशहूर सीरियल ‘बालिका वधू’ और फिल्म ‘बधाई हो’ में ‘दादी’ की भूमिका निभाने वालीं सुरेखा के निधन से बॉलीवुड और टीवी जगत में शोक की लहर है. उनके मैनेजर ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है.






















