
पंत समेत 2 खिलाड़ियों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
इंग्लैंड दौरे पर गई टीम इंडिया कोरोना के चपेट में आ गई है। विकेटकीपर ऋषभ पंत समेत 2 खिलाड़ियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके अलावा थ्रो-डाउन एक्सपर्ट दयानंद गरानी भी कोरोना पॉजिटिव हैं। दयानंद के संपर्क में आए विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा, बॉलिंग कोच भरत अरुण और अभिमन्यु ईश्वरन को आइसोलेट कर दिया गया है।



















