
चंडीगढ़. बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान उनकी बहन और उनकी कंपनी ‘बीइंग ह्यूमन’ की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. चंडीगढ़ के एक व्यापारी ने इनके खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. व्यापारी का आरोप है कि कि शोरूम खोलने के बाद कंपनी दिल्ली से सामान नहीं भेज रही. कंपनी की वेबसाइट भी बंद है. अब व्यापारी ने सलमान खान, उनकी बहन अलवीरा खान और बीइंग ह्यूमन के अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दी है. पुलिस के अधिकारियों ने सलमान खान, अलवीरा खान और बीइंग ह्यूमन के सीईओ प्रसाद कपारे, संतोष श्रीवास्तव, संध्या, अनूप, संजय रंगा, मानव, आलोक को समन भेजे हैं.





















