
रियो ओलिंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु टोक्यो में भी भारत के लिए विमेंस सिंगल्स में मेडल की बड़ी उम्मीद हैं। वे वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी भी हैं। सिंधु टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाली इकलौती भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। 2012 लंदन ओलिंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट साइना नेहवाल ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी हैं। ऐसे में सबकी निगाहें सिंधु पर ही टिकी हुई हैं।



















