
दुबई. आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप के आयोजन को लेकर अपनी ओर पुष्टि कर दी है. टूर्नामेंट का आयेाजन यूएई के अलावा ओमान में भी होगा. आईसीससी ने आज इसकी घोषणा कर दी. कोरोना के चलते बीसीसीआई (Bcci) ने एक दिन पहले आईसीसी को इस बारे में आधिकारिक तौर पर जानकारी दे दी थी. टूर्नामेंट का शुरुआत 17 अक्टूबर से होगी. फाइनल 14 नवंबर को खेला जाएगा. टी20 वर्ल्ड कप से पहले आईपीएल के बचे 31 मुकाबले भी यूएई में होने हैं. बीसीसीआई वर्ल्ड कप का आयोजक बना रहा रहेगा.। BCCI ही इस टूर्नामेंट का होस्ट रहेगा।



















