
दुनिया की नंबर वन फुटबॉल टीम बेल्जियम ने अपना दम दिखाते हुए मौजूदा चैंपियन पुर्तगाल को 1-0 से हराकर यूरोपियन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। रेड आर्मी बेल्जियम की ओर से थोर्गन हजार्ड ने खेल के 42वें मिनट में गोल दागा जो कि निर्णायक साबित हुआ।



















