
काेहली और पुजारा क्रीज पर आए
भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथैम्पटन में खेले जा रहे विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का आज फाइनल दिन है. बारिश के कारण आखिरी दिन का खेल रिजर्व-डे में चला गया. आईसीसी के मुताबिक, आखिरी दिन 98 ओवर का खेल होगा. मैच का आखिरी घंटा तब तक शुरू नहीं होगा, जब तक दिन में 83 ओवर का खेल न हो गया हो. इसके लिए अगर मैच को निर्धारित समय से अगर आगे भी खींचना पड़ा तो ऐसा होगा.



















