
लंच तक शुरू नहीं हुआ चौथे दिन का खेल
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का आज चौथा दिन है। लगातार बारिश के कराण पहले सेशन का खेल धुल गया यानी लंच तक चौथे दिन का खेल शुरू नहीं हुआ। कहा जा रहा है कि चौथे दिन का खेल बारिश से धुल सकता है। दरअसल, मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार यानी आज साउथम्पटन में बारिश की संभावना 98 प्रतिशत है।



















