
भारत की पहली पारी 217 पर सिमटी
आइसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथैंप्टन में खेला जा रहा है। बारिश के कारण तीसरे दिन का खेल भारतीय समयानुसार 3:30 बजे शुरू हुआ। इस मैच की पहली पारी में टीम इंडिया 217 रन पर ऑल आउट हो गई। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाए। न्यूजीलैंड की टीम ने पहली पारी में खबर लिखे जाने तक 5 ओवर में 11 रन बना लिए हैं।




















