
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया
नई दिल्ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का दूसरे दिन टॉस हुआ. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर विराट कोहली की टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया. न्यूजीलैंड की टीम 5 गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरी.
18 जून से शुरू हुए इस ऐतिहासिक फाइनल का पहला दिन पूरी तरह से बारिश के कारण धुल गया. पहले दिन टॉस तक भी नहीं हो पाया




















