
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने पुरुष वर्ल्ड कप को लेकर एक बहुत ही बड़ा फैसला लिया है। मंगलवार 1 जून को दुबई में हुई आइसीसी की बोर्ड मीटिंग में टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमों की संख्या को लेकर आम सहमति बनी। वर्ल्ड कप में खेलने वाली 10 टीमों की संख्या को बढ़ाकर 14 करने का फैसला लिया गया। वहीं टी20 विश्व कप में भाग लेने वाली कुल टीमों की संख्या को 20 करने का फैसला लिया गया।




















