
मुंबई. बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड् को संयुक्त राष्ट्र की जंगली जानवरों की प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण संबंधी संधि (सीएमएस) के राजदूत (एंबेसडर) के पद से हटा दिया गया है. उन्हें पिछले साल फरवरी 2020 में तीन साल के लिए राजदूत नियुक्त किया गया था. बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर किया जातिवादी-सेक्सिस्ट कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो वायरल हुआ तो सोशल मीडिया (Social Media) पर हंगामा मच गया. कोई उन्हें मायावती से माफी मांगने की सलाह दे रहा है तो कुछ लोग इतने गुस्से में हैं कि उन्हें गिरफ्तार करने का मांग करने लगे





















